टीम एबीएन, रांची। नव वर्ष के उपलक्ष में पहाड़ी मंदिर में 70000 से ज्यादा भक्तों ने वर्ष के पहले दिन पूजा अर्चना की राजधानी के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में नव वर्ष के पहली तारीख को सुबह 3 से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था 4 मंदिर के पुजारी संत कबीर दास मनोज मिश्रा व अन्य पुजारी द्वारा पहाड़ी बाबा की नित्य पूजा अर्चना आरती की इसके बाद मंदिर के पट आम भक्तों के लिए खोले गये।
मंदिर के पट खुलते ही पहाड़ी मंदिर हर हर बम बम पहाड़ी बाबा की जयकारों से गूंज उठा था जैसे-जैसे सूरज का तापमान बढ़ रहा था वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ बढ़ रही थी। भक्तों के सुविधा के लिए मुख्य मंदिर विश्वनाथ मंदिर महाकाल मंदिर में अर्घ की व्यवस्था की गई थी, जहां भक्त अरघा से बाबा का जलाभिषेक कर अपने और अपने परिवार की खुशहाली की कामना और पूरे नव वर्ष अच्छे से गुजरे इसकी कामना करते रहे।
शाम 7:00 बजे मंदिर की साफ सफाई करके बाबा का रंग-बिरंगे मौसमी फूलों से सिंगर कर 7:30 बजे आरती महा आरती की गयी।इसके बाद तो के बीच प्रसाद वितरण किया गया। रात 9 तक भक्तों की लंबी कटारे बाबा के दरबार में पूजा अर्चना करने के लिए लगी रही है।
पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव से सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने बाबा के दरबार में पूजा अर्चना कर राज के खुशहाली समृद्धि की कामना की वही पहाड़ी मंदिर की व्यवस्था में पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्य जिला प्रशासन व अन्य भक्तों ने सहयोग किया।