Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सात गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सात गिरफ्तार
विज्ञापन

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सात ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद 

टीम एबीएन, रांची। रांची में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रांची पुलिस ने एक साथ सात ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार करते हुए 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इस कार्रवाई को शहर में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 

रांची पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थाना क्षेत्र के तिरिल स्थित शांतिनगर रोड नंबर-10 में एक मकान पर छापेमारी की गयी। छापामारी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (सदर) ने किया। 

गुप्त सूचना मिली थी कि शांति नगर इलाके में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। इसके बाद बाबला राम के मकान पर विधिवत छापेमारी की गयी। तलाशी के दौरान घर से 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, तीन अलग-अलग कंपनियों के सात मोबाइल फोन, 7,300 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की गयी। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबर राम उर्फ टमन उर्फ तपन (24), बाबला राम (48), मुन्नी देवी (40), दिव्या कुमारी (21), पीयूष कुमार (20), समीर तिर्की (35) और अमन कुमार (22) के रूप में की गयी है। छापेमारी के बाद सभी आरोपियों से पूछताछ की गयी। 

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अंबर उर्फ टमन ने अन्य तस्करों की संलिप्तता का खुलासा किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अंबर पहले से कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ रांची के विभिन्न थानों में कुल 16 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 13 मामले सदर थाना क्षेत्र से संबंधित हैं। 

पुलिस ने इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या-632/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(2) (बी) एवं एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 22(बी), 23 और 25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारर्वाई शुरू कर दी है। 

इस संबंध में सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि यह कार्रवाई रांची में बढ़ते ड्रग्स तस्करी नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। गिरफ्तार आरोपियों के आपसी कनेक्शन और उनके नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े बड़े तस्करों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन