Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : नववर्ष पर लोगों की सुरक्षा को तत्पर है प्रशासन की टीम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : नववर्ष पर लोगों की सुरक्षा को तत्पर है प्रशासन की टीम
विज्ञापन

झारखंड में नव वर्ष समारोह को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, प्रशासन ने लोगों से की ये अपील 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नववर्ष समारोह से पहले राजधानी रांची सहित राज्य भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

नये साल के जश्न को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गयी 

नव वर्ष का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के बांधों, नदियों, जलाशयों, दशम जलप्रपात, जोन्हा जलप्रपात, हुंडरू जलप्रपात और पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों, पार्कों और चिड़ियाघरों में एकत्र होने की उम्मीद है। रांची के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारस राणा ने कहा कि नये साल के जश्न को देखते हुए शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 

सभी पुलिस थानों के प्रभारियों को होटल, रेस्तरां, पार्कों और विशेष रूप से बांधों और जलाशयों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। हमने कुल 104 स्थानों की पहचान की है और वहां एक मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बल तैनात किये हैं। 

जुआ खेलने के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है 

राणा ने कहा कि महिलाओं और युवतियों को परेशान करने वालों पर विशेष नजर रखी जायेगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से नव वर्ष को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। धनबाद में पुलिस प्रशासन ने लापरवाही से और शराब पीकर वाहन चलाने, अवैध रूप से इकट्ठा होने और जुआ खेलने के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। 

धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे तोपचांची झील, डीवीसी मैथन, भटिंडा जलप्रपात और बिरसा मुंडा पार्क के साथ-साथ प्रसिद्ध मंदिरों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है, ताकि लोग शांतिपूर्वक तरीके से नववर्ष मना सकें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,724