Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हुसैनाबाद में नशेड़ियों का मनोबल सातवें आसमान पर

हुसैनाबाद में नशेड़ियों का मनोबल सातवें आसमान पर
विज्ञापन
  • हुसैनाबाद में नशेड़ियों का मनोबल सातवे आसमान पर
  • बीच सड़क में ओवरब्रिज समेत कई स्थानों पर राहगीरों में दहशत में

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पलामू। इन दिनों कम उम्र के नशेड़ियों का संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है 10 वर्ष  से 22-25 वर्ष के युवाओं का संख्या ज्यादातर है उनलोगों पर ना कोई अभिभावकों का प्रतिबंध है ना ही उसके मन मे सामाजिक लज्जा, सारी शर्मो हया को ताख पर रखकर गली गली हर सड़क चौक चौराहों पर नजर आते हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि शहर में आखिर पुलिस या प्रशासन का भय पूरी तरह खत्म हो गया है रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के लिए पुलिस गाड़ी जांच के एक्का दुक्का भेजकर कोरम पूरा करते आ रही है जबकि वास्तविकता ठीक इसके विपरीत ही शहर में ड्रग्स अफीम के नशे के आगोश में लोग जा रहे हैं।

बीच सड़क पर जपला जेपी चौक ओवरब्रिज, स्टेशन रोड,हरिहर चौक, कुसुआ नदी, जपला चौबे नदी पर, नहर मोड़ ऐसे सार्वजनकि स्थानों पर देर शाम से ही उनलोगों का आतंक जारी रह रहा,मानो उनके जलवा व मनमानी सातवें आसमान पर है। अक्सर रात्रि के समय कुछ युवक ओवरब्रिज के ऊपर ठहरकर तंबाकू, सिगरेट व शराब का सेवन करते नजर आते हैं, जिससे उस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को असहजता और भय का सामना करना पड़ता है। 

शराब के नशे में धुत युवक ओवरब्रिज पर कांच की बोतलें फेंक देते हैं तथा कई बार उन्हें तोड़ भी देते हैं। इससे न केवल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, बल्कि टुटा कांच लोगों के लिए जान लेवा भी है। रात्रि के समय ओवरब्रिज पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,741