झारखंड का 136 करोड़ राशि केंद्र सरकार आज तक भी नहीं दी है, जो सोचनीय है : महेश कुमार सिंह
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में वामदल एकता मंच, अखिल भारतीय किसान कर समन्वय समिति तथा राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय ट्रेड यूनियन, ग्रामीण मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय के समक्ष भारत रत्न बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेदकर की मूर्ति के समीप एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन महेश कुमार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में वीबी जी राम जी को हर स्थिति में समाप्त कराने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता के कर्मण्ये वाधिकारस्ते, माफलेषू कदाचन... के सिद्धांत के विपरीत भाजपा सरकार वीबी जी राम जी पारित कर देश को दुनिया के नीचले पायदान पर लाकर दर-दर का भिखारी बना देगी।
क्योंकि वीबी जी राम जी-मनरेगा का नर कंकाल है। 90:10 का केंद्रीय /राज्य आर्थिक सहयोग को 60:40 कर देने से राज्य के साथ-साथ गांव भी कमजोर और गरीब होगा, क्योंकि राज्य के रायल्टी की सारी राशि केंद्र ले लेता है और राज्य को? उसमें से अत्यंत कम राशि देता है, कभी-कभार वह भी नहीं।