Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : अगलगी से कांके रोड में हड़कंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : अगलगी से कांके रोड में हड़कंप
विज्ञापन

रांची के कांके रोड में दवा दुकान में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान; मचा हड़कंप 

टीम एबीएन, रांची। रांची के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन के समीप देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।  

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकलकर्मियों की सतर्कता से आग को आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

हालांकि इस अगलगी की घटना में दुकान में रखे सभी सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गये। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस और फायर विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की संभावना को लेकर जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन