लोयाबाद क्षेत्र में फैल रहे भयंकर प्रदूषण ओर जन समस्याएं ओर आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा मजदूरों का हो रहे शोषण को लेकर रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत लोयाबाद कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा जो लोयाबाद 5 नंबर में ओबी डंप किया जा रहा है। जिससे भारी मात्रा में धूलकण उड़ रहे हैं, जिससे भयंकर प्रदूषण फैल रहा है।
जिससे प्रदूषण के शिकार यहां की आम जनता हो रही है। दिन पर दिन इतना ज्यादा प्रदूषण फैल रहा है जिससे लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं। राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक खुद एसी गाड़ियों में आते हैं। और एसी गाड़ियों में बैठकर चले जाते हैं। उन्हें आम जनता की कोई चिंता नहीं है कि लोयाबाद के फैल रहे प्रदूषण से लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो रही है।
उन्हें तो बस आउटसोर्सिंग कंपनी चलने से मतलब है। प्रदूषण ही एकमात्र समस्या नहीं है। राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी जहां अपना ओबी डंप करते हैं। लोयाबाद 5 नंबर में जिस रास्ता को क्रॉस करते हुए लोयाबाद 5 नंबर में ओबी डंप किया जाता है।
उस जगह किसी भी प्रकार का सुविधाएं नहीं दिया गया है जिससे कभी भी बड़ी दुघर्टना घट सकती है जिसकी सारी जिम्मेवारी राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक की होगी। यही नहीं, राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी में जितने भी मजदूर कम कर रहे हैं उन सभी मजदूरों को हाई कमेटी द्वारा निर्धारित वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।
मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। कंपनी में कार्यरत मजदूरों को न तो आई कार्ड दिया गया है। नहीं किसी भी प्रकार का सेफ्टी का सामान जैसे कि टोपी, जुटा, बेल्ट और अन्य सेफ्टी किट राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी खुलेआम मनमानी कर रही है। डीजीएमस के आदेश का भी उल्लंघन किया जा रहा है।
डीजीएमस का आदेश है कि हाई डंप नहीं करना है, लेकिन राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा हाई डंप किया जा रहा है, जिससे कभी अप्रिय घटना घटने से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए आपसे सदर अनुरोध है कि आप अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।