Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पूर्वी सिंहभूम जिला बूस्टर डोज लगाने को तैयार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पूर्वी सिंहभूम जिला बूस्टर डोज लगाने को तैयार
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला स्वास्थ्य विभाग फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने को तैयार है। बूस्टर डोज के मुद्दे पर शनिवार को झारखंड राज्य स्वास्थ मुख्यालय एवं जिला के चिकित्सा पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक भी हुई थी। जिसमें सिविल सर्जन डॉ एके लाल, आरसीएच पदाधिकारी डॉ जुझार मांझी, एसीएमओ डॉ साहिर पाल समेत अन्य शामिल हुए थे। इससे फ्रंटलाइन वर्करों (स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, पुलिस कर्मचारियों एवं अन्य) की सूची पर चर्चा हुई। बूस्टर डोज के पहले चरण में जिला में 60 वर्ष आयु के 45 हजार 200 लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है। जिला में बूस्टर डोज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रखंड स्तर पर कर्मचारियों की टीम बनाई है। दूसरी ओर कोल्हान केयर अन्य दो जिला में भी उम्रदराज लोगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज देने की तैयारी शुरू है। इससे सरायकेला खरसावां जिला में 20 हजार 986 और पश्चिमी सिंहभूम जिला में 29 हजार 602 लोगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगेगा। सूचना के अनुसार बूस्टर डोज अभी उन्हीं उम्रदराज लोगों को लगेगा, जिन्हें सेकेंड डोज लिए 90 दिन हो गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,338