Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : इचाक मोड़ पर सड़क हादसे में महिला की मौत

हजारीबाग : इचाक मोड़ पर सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन

हजारीबाग के इचाक मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, रोड पार कर रही महिला को यूं खींच ले गई मौत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के इचाक मोड़ स्थित बैंक आफ इंडिया के समीप शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका कुटीपीसी नावाडीह बलिया की निवासी थीं और किसी कार्य से इचाक मोड़ क्षेत्र से होकर गुजर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। 

हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इचाक थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दुर्घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इचाक मोड़ पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,804