तैयारी को लेकर आज हुई सामूहिक बैठक
रांची नगर निगम कार पार्किंग, अल्बर्ट एक्का चौक में होगा महोत्सव का कार्यक्रम
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में आयोजित होने वाले पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पर्व राजधानी टुसू महोत्सव- 2025 की तैयारियां जोरों पर है। यह कार्यक्रम झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिति द्वारा किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति यह कार्यक्रम राजधानी रांची के केंद्र बिंदु अल्बर्ट एक्का चौक में संपन्न होगी।
तैयारी को लेकर आज मोरहाबादी मैदान में सामूहिक बैठक हुआ। महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप देने हेतु आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां को लेकर आज सामूहिक चर्चा-परिचर्चा हुई। इस महोत्सव के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा एवं आदिवासी-मुलवासी पहचान को नयी पीढ़ी तक पहुंचाने का बात कही गयी।
बैठक की अध्यक्षता करने वाले डॉ वीरेंद्र महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो एवं विशिष्ट अतिथि रांची लोकसभा पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो मौजूद रहेंगे।
इस वर्ष टुसू महोत्सव में टुसू प्रतिमा प्रदर्शनी, पारंपरिक नृत्य-संगीत, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, झारखंडी व्यंजन स्टॉल एवं सांस्कृतिक झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महोत्सव में राजधानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं लोक कलाकार भाग लेंगे।
बताते चलें कि कार्यक्रम सफल सुचारू हेतु समिति की ओर से प्रशासनिक सूचनार्थ प्रदान कर दिया गया है। बैठक के उपरांत देवेंद्रनाथ महतो ने राजधानीवासियों एवं झारखंडवासियों से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में इस पारंपरिक पर्व में शामिल होकर झारखंड की लोक-संस्कृति और टुसू परंपरा को संरक्षिण करें।
बैठक में देवेंद्रनाथ महतो, डॉ वीरेंद्र महतो, राजीव तुलसी, रेखा महतो, गोरी लकड़ा, चंदन रजक, अशोक खालको, रिहान अंसारी, गुलाब सिंह, पंचम एक्का, माहतम खलको, योगेश भारती, रविंद्र दीपक आदि संस्कृति प्रेमी सम्मिलित रहे।