बोकारो के पुपुनकी आश्रम में असमाजिक तत्वों ने किया पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल, चार गिरफ्तार, आश्रम छावनी में तब्दील
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड में बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र पुपुनकी आश्रम के पास बीते रात्रि शराब के नशे में धुत्त उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव किया, जिससे थाना प्रभारी प्रकाश मंडल समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गये। बोकारो पुलिस ने चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
बोकारो-चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुपुनकी आश्रम में श्रीश्री स्वरूपा नंद गुरु परमहंस देव जी की अंतराष्ट्रीय दो दिवसीय 100वीं स्वर्ण जयंती समारोह मनायी जा रही है। इस जयंती समारोह में बनारस, ओडिसा, बंगाल, बिहार समेत विदेशो से महिला, पुरुष भक्तो का आना शुरू था।