Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : अरगोड़ा में अगलगी से रिहाइशी इलाकों में सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : अरगोड़ा में अगलगी से रिहाइशी इलाकों में सनसनी
विज्ञापन

झारखंड में रिहायशी इमारत में लगी आग, सामने आ रही ये वजह 

टीम एबीएन, रांची। रांची में शुक्रवार सुबह एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गयी। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। 

राज्य अग्निशमन सेवा के प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी थी। सुबह करीब 7.30 बजे अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना मिली। 

तिवारी ने कहा कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका है कि रसोई गैस के रिसाव के कारण यह हादसा हुआ हो। तिवारी डोरंडा स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी भी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,031