Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत ने दी आलोक पर तीखी प्रतिक्रिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत ने दी आलोक पर तीखी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने स्वयं को इंटक अध्यक्ष बताने वाले आलोक कुमार साहू पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि आलोक साहू खुद को इंटक का अध्यक्ष बता रहे हैं, जबकि उन्हें शायद यह भी जानकारी नहीं है कि इंटक से जुड़ा मामला अभी न्यायालय में लंबित है। व्यवहार न्यायालय में इस संबंध में मुकदमा चल रहा है और हाल ही में दिल्ली न्यायालय में भी इस मामले की सुनवाई की तारीख पड़ी थी। 

कवलजीत सिंह ने कहा कि इंटक वर्तमान में दो गुटों में बंटी हुई है और इस विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी गयी है। ऐसे में आलोक साहू को पहले यह स्पष्ट कर लेना चाहिए कि वे खुद किस हैसियत से बोल रहे हैं। 

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आप खुद रहेंगे या नहीं, यह पहले देख लीजिए। सूरज को ढिबरी दिखाने का काम न करें। एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी मजदूर और ट्रक मालिक अच्छी तरह जानते हैं कि कौन क्या है। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले आलोक साहू को अपने गिरेबान में झांककर दे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,566