एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड प्रदेश के जनसंघी नेता सह लोहरदगा जिला भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष तथा झारखंड प्रदेश के भी प्रथम झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद के अध्यक्ष ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव का आज 80 वर्ष की उम्र में रांची के निजी अस्पताल में निधन हो गया।
कल 11 बजे उनके पैतृक गांव पेशरार प्रखंड स्थित मुर्मू नदी के तट पर अंत्येष्टि की जायेगी। उनके निधन पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बृज बिहारी प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, मदन मोहन पाठक, अशोक खत्री, राजकिशोर महतो, लाल नवल शाहदेव, चंद्रशेखर अग्रवाल, देवाशीष कार, संजय बर्म्मन, अतीस सिंह, राजमोहन प्रियदर्शी, उमेश कांस्यकार, अजय पंकज आदि भाजपाइयों ने कहा कि उनका पूरा परिवार जनसंघ व भाजपा के स्तंभ रहे हैं।
स्वर्गीय शाहदेव पार्टी को मजबूती प्रदान कराने में विपरीत परिस्थितियों में भी तन मन धन से पार्टी को सींचा तथा लोहरदगा, चतरा, पलामू, लातेहार, मनिका आदि क्षेत्र में पार्टी के लिए सांसद, विधायक बनाने में अहम भूमिका निभाई।स्व.शाहदेव सदैव राजनीतिक,सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में उच्चतम मापदंड को स्थापित किया।
मृदुभाषी स्व शाहदेव को लोग सम्मान से ठाकुर साहब भी कहते थे। भाजपाइयों ने कहा कि इस क्षेत्र में उनकी रिक्तता को भरपाना काफी कठिन होगा, साथ ही इस दुख की बेला में ईश्वर से उनके परिवार को दुख सहने हेतु संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।