भविष्य में कोई भी व्यक्ति अपने को इंटक नेता बताता है तो इंटक यूनियन उस पर करेगी सीधी कार्रवाई
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला के इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि समाचार पत्रों से जानकारी मिली की लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक में वरिष्ठ इंटक नेता को सह संरक्षक बनाया जो सरासर गलत है। मजदूर और जनता के बीच भ्रमित करने का कुचितय प्रयास किया गया है।
श्री साहू ने कहा कि मैं इंटक अध्यक्ष हूं। कोई इंटक नेता को सहसंरक्षक नहीं बनाया गया है। वे छोटानागपुर बॉक्साइट कोल माइंस यूनियन के नेता हो सकते हैं उन्हें इंटक का नेता बताया गया जो गलत है।
श्री साहू ने कहा कि देखा जा रहा है कि कुछ लोग अपने आप को इंटक का नेता बता कर हिंडालको कंपनी को भ्रमित कर रहे हैं जबकि वे लोग छोटानागपुर बॉक्साइट कोल माइंस यूनियन के सदस्य एवं पदाधिकारी हैं। भविष्य में कोई अपने आप को इंटक का नेता बताकर मजदूरों को भ्रमित करने का प्रयास करेगी उसे पर सीधी कार्रवाई किया जायेगा।