- सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है क्रिसमस : सुखदेव भगत
- सांसद गुमला में विशप, विभिन्न चर्च, मिशनरीज संस्थाओं, विद्यालयों और कलीसिया समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत गुमला पहुंचकर क्रिसमस के अवसर पर गुमला धर्म प्रांत के बिशप लिनु पिंगल सहित विभिन्न चर्च, मिशनरीज संस्थाओं, विद्यालयों और कलीसिया समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं एवं सौहार्द, भाईचारे और समग्र विकास का भी संदेश दिया।
सांसद सबसे पहले गुमला धर्मपरांत पहुंचे जहां उन्होंने बिशप से मुलाकात कर बुके और केक भेंट किया। मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय की देश और राज्य के विकास में भूमिका पर चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि झारखंड की विविधता ही उसकी ताकत है और यहां सभी समुदाय मिलकर विकास की दिशा तय करते हैं।
इसके बाद सांसद उर्सु लाइन कान्वेंट स्कूल पहुंचे जहां प्राचार्य सिस्टर हरमिला लकड़ा ने उनका स्वागत किया। सांसद ने शिक्षा के क्षेत्र में धर्म बहनों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें क्रिसमस एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। सांसद संत इग्नासियुस हाई स्कूल भी गए जहां रेक्टर फादर फ्लोरेंस और फादर मनोहर खोया ने उनका अभिनंदन किया।
इसके अलावा सांसद रायडीह माझा टोली और लोहरदगा रोड स्थित जीईएल चर्च समेत कई मिशनरी संस्थानों में पहुंचकर पुरोहितों और कलीसिया समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीप नारायण उरांव, इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू, अनिरुद्ध चौबे, जय सिंह, सन्नी सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।