Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रोस्पा टावर प्रभावित 400 दुकानदारों को लेकर सीएम को ज्ञापन

रोस्पा टावर प्रभावित 400 दुकानदारों को लेकर सीएम को ज्ञापन
विज्ञापन

रोस्पा टावर के करीब 400 दुकानदारों की आजीविका संकट और अप्रत्याशित किराया वृद्धि मामले में मुख्यमंत्री को फेडरेशन आफ आल व्यापार संगठन ने ज्ञापन सौंपा 

टीम एबीएन, रांची। रांची मेन रोड स्थित रोस्पा टॉवर का स्वामित्व जीईएल चर्च को मिलने के बाद दुकानदारों से नये किराया एग्रीमेंट (जिसमें किराया वृद्धि सहित कई नई शर्तें लगायी जा रही है) की मांग की जा रही है और दुकानदारों द्वारा इसे अस्वीकार करने पर कानूनी कार्रवाई और दुकान खाली करने की कार्रवाई की बात की जा रही है। 

फेडरेशन आफ आल व्यापार संगठन की लॉ एंड आॅर्डर कमिटी ने आज माननीय मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप, मध्यस्थता एवं राहत की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष बिनोद बेगवानी, कार्यकारिणी सदस्य हरीश नागपाल, शाहिद आलम एवं अन्य ने तत्काल एक उच्च स्तरीय समिति गठित कर निष्पक्ष जांच करवाकर समुचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,568