Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : क्रिसमस से पहले महिलाओं के खाते में भेजी गयी मंईयां सम्मान राशि

रांची : क्रिसमस से पहले महिलाओं के खाते में भेजी गयी मंईयां सम्मान राशि
विज्ञापन

हेमंत सरकार का क्रिसमस गिफ्ट, महिलाओं के खाते में भेजी गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने क्रिसमस के अवसर पर राज्य की महिलाओं को खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं के बैक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई है। रांची डीसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। 

रांची डीसी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्रिसमस के पावन अवसर पर राज्य सरकार ने झारखंड की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान कर रही है। 

इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 03 लाख 93 हजार 84 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है। 

विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (नवंबर माह) 

  • अनगड़ा : 16,935 लाभुक 
  • अरगोड़ा (शहरी क्षेत्र) : 13,207 लाभुक 
  • बड़गाईं (शहरी क्षेत्र) : 9702 लाभुक 
  • बेड़ो : 20,761 लाभुक 
  • बुंडू : 8,552 लाभुक 
  • बुंडू (नगर पंचायत) : 3,574 लाभुक 
  • बुढ़मू : 18,152 लाभुक 
  • चान्हो : 19,851 लाभुक 
  • हेहल (शहरी क्षेत्र) : 15,537 लाभुक 
  • ईटकी : 10,466 लाभुक 
  • कांके : 31,781 लाभुक 
  • कांके (शहरी क्षेत्र) : 1,336 लाभुक 
  • खलारी : 9,699 लाभुक 
  • लापुंग : 11,473 लाभुक 
  • मांडर : 23,308 लाभुक 
  • नगड़ी : 18,084 लाभुक 
  • नगड़ी (शहरी क्षेत्र) : 8,184 लाभुक 
  • नामकुम : 18,053 लाभुक 
  • नामकुम (शहरी क्षेत्र) : 9,151 लाभुक 
  • ओरमांझी : 18,342 लाभुक 
  • राहे : 9,691 लाभुक 
  • रातू : 18,790 लाभुक 
  • सिल्ली : 21,390 लाभुक 
  • सोनाहातू : 13,269 लाभुक 
  • तमाड़ : 18,758 लाभुक 
    सदर (शहरी क्षेत्र) : 25,038 लाभुक  

रांची डीसी ने आगे लिखा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, सेवा और खुशियां बांटने का संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को सम्मान राशि का भुगतान राज्य सरकार की ओर से एक स्नेहपूर्ण उपहार है। यह सहायता महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल देती है, बल्कि उनके जीवन में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ करती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,007