श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में प्रतिदिन अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग सेवा का हुआ प्रारंभ
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में 20 दिसंबर से रोजाना खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण प्रारंभ किया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्रत्येक दिन अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग का वितरण दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक किया जायेगा।
प्रतिदिन खिचड़ी प्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे मंदिर में दोपहर 12 बजे लगायेंगे। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग बांटी जायेगी। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी डॉ सदानंद जी महाराज के सान्निध्य में प्रतिदिन मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा खिचड़ी भोग सेवा चलायी जा रही है। जहां प्रतिदिन लगभग 400 लोग वेजिटेबल खिचड़ी भोग ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट विगत 5 वर्षों से मंदिर में प्रत्येक रविवार को श्री कृष्णा प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन करता है। मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।