Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : कोरोना राहत किट में मिली एक्पायरी दवाई, होगी कार्रवाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : कोरोना राहत किट में मिली एक्पायरी दवाई, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। झारखंड में कोरोना मरीजों के इलाज में भारी लापरवाही उजागर हुई है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को जो मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट दिया जा रहा है उसमें एक्सपायर्ड दवा दी गई है। किट में मास्क, जरूरी दवा और सेनेटाइजर दिया गया है। राज्य में बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों को मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट दिए गए हैं। लेकिन, उनमें एक्सपायरी दवाइयां थीं। किट में मौजूद एंटी एलर्जी की दवा लेवोसेल एम 11 नवंबर 2021 को ही एक्सपायर हो गई थी। एक्सपायर हो चुकी दवाइयों का यह किट सैंकड़ों मरीज तक पहुंच चुका था। बता दें कि एंटी एलर्जी की दवा सभी मरीजों को लगातार 10 दिन तक खाने की सलाह दी जाती है। किट में एक्सपायरी दवा का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया है। बुंडू एसडीएम अजय कुमार ने कहा कि इस मामले की जानकारी रांची डीसी को दे दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें जिला प्रोग्राम मैनेजर समरेश की लापरवाही उजागर हुई है। इधर, रांची सिविल सर्जन डॉ कुमार ने कहा कि पुराने किट में दवा चेंज करने के दौरान गलती हुई है। जिसकी गलती से किट के माध्यम से एक्सपायरी दवा गई है, उस पर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,358