Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : 28 मवेशी मुक्त, तस्कर फरार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : 28 मवेशी मुक्त, तस्कर फरार
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले से पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर सतबरवा से लोहरदगा कथित तस्करी कर लाए जा रहे 28 गोवंश को बरामद किया। हालांकि इस दौरान तस्कर फरार होने में सफल रहे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पेशरार थाना क्षेत्र के कौआटांड़ में पुलिस ने 28 मवेशियों को पशु तस्करों से मुक्त कराया एवं जिम्मानामा बनाकर स्थानीय लोगो के बीच उन्हें देखरेख के लिए बांट दिया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान तस्कर फरार होने में सफल रहे। सूत्रों के मुताबिक कथित पशु तस्कर इन मवेशियों को ट्रक व पिकअप में लादकर झारखंड के बाहर ले जाने की फिराक में थे।उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पेशरार थाना के प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि सूचना मिली थी कि पशु तस्कर लातेहार थाना क्षेत्र के सतबरवा से पेशरार थाना क्षेत्र के जंगलों से होते हुए लोहरदगा एवं अन्य जगहों पर मवेशियों को ले जा रहे हैं जिसके आधार पर कार्रवई की गई। उन्होंने बताया कि फरार पशु तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,113