Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब रेल पटरियों पर पहुंचे गजराज, कई ट्रेनें रद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब रेल पटरियों पर पहुंचे गजराज, कई ट्रेनें रद
विज्ञापन

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। झारखंड में दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली छह से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द रहेंगी। यह फैसला हाथियों की आवाजाही के कारण लिया गया है। 

रात के समय हाथियों के झुंड की आवाजाही देखी गयी 

बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली छह से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द रहेंगी। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी ने बताया कि चक्रधरपुर (झारखंड के सिंहभूम)-झारसुगुड़ा (ओडिशा) खंड के बीच रेल पटरियों के पास, विशेषकर बांदामुना में रात के समय हाथियों के झुंड की आवाजाही देखी गयी है। आदित्य चौधरी ने कहा कि ट्रेन सेवाओं की गति धीमी हो रही है, जिससे यातायात जाम हो रहा है और परिणामस्वरूप ट्रेनों की आवाजाही में देरी हो रही है। 

हाथियों ने बढ़ायी किसानों की परेशानी 

बता दें कि राज्य भर में हाथियों ने आतंक मचाया हुआ है। आये दिन हाथी के हमले में किसी न किसी की मौत हो रही है। हाथियों से लोग इतने डरे हुए हैं कि अपने घर में भी वह खुद को सुरक्षित नहीं समझ रहे। हाथियों के झुंड ने किसानों की परेशानी बढ़ा रखी है। आये दिन किसानों की फसलें बर्बाद करने में तुले हुए हैं। हाथी लोगों के घरों को भी तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 56,252