टीम एबीएन, रांची। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रांची एवं पुलिस अधीक्षक नगर रांची के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पंडरा ओपी के छापामारी टीम ने बाजार समिति कर दुकानों और घरों में सेंधमारी कर गृह भेदन / चोरी की घटना के विरूद्ध छापामारी की गयी।
जिसमें संलिप्त अपराधकर्मी राहुल तिर्की (22) पिता- स्व० सतीश तिर्की, रूगड़ीगडा मधुकम थाना सुखदेवनगर और तुलसी बड़ाईक (20) पिता- स्व० इंदर बड़ाईक, मधुकम रूगड़ीगड़ा थाना सुखदेवनगर, जिला-रांची को गिरफ्तार किया गया।
उनकी निशानदेही पर सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना कांड संख्या 642/25 दिनाक 06.12.2025. धारा-305(ए)/331(2) भारतीय न्याय संहिता में चोरी गये सामान, सेंधमारी और सटर काटने का सामान और अपने बचाव में रखा गया चाकू बरामद किया गया है।
ये अभियुक्त पंडरा ओपी, सुखदेवनगर थाना एंव आस पास के थाना क्षेत्र में घुमकर दुकान एंव घरों में गृह भेदन / चोरी की घटना को अंजाम देते थे। ये अभियुक्त आदतन अपराधी हैं।
कांड विवरण
- सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) थाना कांड सं0-642/25. दिनांक 06.12.2025, धारा-305 (ए)/331 (2) बी०एन०एस०
बरामद सामान
- लैपटॉप, पोक्को कंपनी का मोबाईल, हेक्सा ब्लेड, बिजली का तार, चाकू, लोहे का खंती।
गिरफ्तार अभियुक्त
- राहुल तिर्की, उम्र 22 वर्ष, पिता-स्व० सतीश तिर्की, पता- रूगड़ीगडा मधुकम, थाना सुखदेवनगर, जिला- रांची।
- तुलसी बड़ाईक, उम्र 20 वर्ष, पिता-स्व० इंदर बड़ाईक पता - मधुकम रूगड़ीगड़ा थाना- सुखदेवनगर, जिला-रांची।