Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मोदी सरकार मनरेगा कानून समाप्त कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किया है अपमान : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मोदी सरकार मनरेगा कानून समाप्त कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किया है अपमान : सुखदेव भगत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जी राम जी बिल पर सोनिया गांधी के वीडियो मैसेज पर प्रतिक्रिया देते हुए लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मनरेगा कानून के पीछे सोनिया गांधी जी की सोच बहुत दूरदर्शी थी। 

यह योजना उन मजदूरों के लिए थी जो पलायन करने पर मजबूर है, मजदूरों के लिए, ग्राम पंचायत के लिए और ग्रामीणों लोगों के लिए थी।मनरेगा योजना कांग्रेस की योजना नहीं बल्कि देश की योजना थी।मनरेगा कानून मांग आधारित था लेकिन मोदी सरकार ने इसे सप्लाई आधारित बना दिया है। 

मोदी सरकार मनरेगा कानून समाप्त कर मनरेगा कानून पर बुलडोजर चला दिया।उन्होंने न सिर्फ महात्मा गांधी का अपमान किया है,बल्कि हमारे ग्रामीण इलाकों में करोड़ों लोगों को रोजगार के अधिकार से भी वंचित कर दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 54,608