Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मनोज श्रीवास्तव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मनोज श्रीवास्तव
विज्ञापन

रांची में फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक, नई कमेटी का गठन 

मनोज श्रीवास्तव अध्यक्ष व जावेद अख्तर उपाध्यक्ष, सचिव मनोरंजन कुमार सिंह, नसीम संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष विकास राजगढ़िया बने 

टीम एबीएन, रांची। रांची के भुतहा तालाब स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रांची के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े बड़ी संख्या में फोटो जर्नलिस्टों की उपस्थिति रही। 

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें मनोज श्रीवास्तव को अध्यक्ष, जावेद अख्तर को उपाध्यक्ष, मनोरंजन कुमार सिंह को सचिव, विकास राजगढ़िया को कोषाध्यक्ष तथा नसीम अख्तर को संयुक्त सचिव चुना गया। 

बैठक में एसोसिएशन के विस्तार एवं समाज के हित में सकारात्मक कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि किसी भी फोटो जर्नलिस्ट के गंभीर संकट या आपात स्थिति में एसोसिएशन की ओर से 10,000 तक की त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। सहायता देने का निर्णय निर्णायक कमेटी द्वारा लिया जायेगा। 

इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि एसोसिएशन की सामान्य बैठक महीने में कम से कम एक बार अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी, जबकि पदाधिकारी सप्ताह में एक बार बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। कमेटी के संचालन एवं विकास के लिए वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्टों से निरंतर मार्गदर्शन लेने पर भी सभी सदस्यों ने सहमति जतायी। 

बैठक में बड़ी संख्या में सदस्यों की भागीदारी रही, जिससे बैठक सफल और सार्थक रही। सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट संजय सुमन को प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर सभी ने उन्हें बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। 

अंत में एसोसिएशन की ओर से सभी फोटो जर्नलिस्टों एवं वरिष्ठ साथियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया तथा यह आशा व्यक्त की गई कि भविष्य में भी इसी प्रकार सभी का सहयोग मिलता रहेगा, जिससे एसोसिएशन निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होता रहेगा। उक्त जानकारी फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन, रांची के सचिव मनोरंजन कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 68,580