Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हिंडाल्को अपनी हरकतों से बाज आये : धीरज प्रसाद साहू

हिंडाल्को अपनी हरकतों से बाज आये : धीरज प्रसाद साहू
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक एसोसिएशन के सचिव मुद्रिका यादव के आवास बक्शी डीपा में संपन्न हुई। वहीं दूसरी बैठक चंदवा में सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य संतोष साहू के आवासीय प्रांगण में संपन्न हुई। 

बैठक में सभी पदाधिकारी ने एक स्वर से यह कहा है कि हिंडाल्को कंपनी के एक कर्मचारी राकेश शर्मा उर्फ गोपू ट्रक मालिकों को तबाह करने के लिए जो कार्य कर रहे हैं, जिसकी लिखित शिकायत कंपनी को दी जा चुकी है। उस संदर्भ में एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से बैठक के दरम्यान दूरभाष पर बात की गयी। 

संरक्षक को सभी बातों से अवगत कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ट्रक मालिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और अगर हिंडाल्को या हिंडाल्को के कोई भी कर्मचारी किसी भी व्यक्ति का शोषण करते हैं, तो हम हिंडाल्को के खिलाफ जोरदार आंदोलन की वकालत करते हैं, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि समय सीमा (अल्टीमेटम) जो कंपनी को दिया गया है। वह मंगलवार को समाप्त हो रही है। 

उसके पश्चात जोरदार आंदोलन की शुरुआत करते हुए सभी ट्रकों का परिचालन बंद किया जायेगा। जब तक ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी को हिंडाल्को यहां से नहीं हटाती है। आज की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष रहमत अंसारी, बरज सिंह, मो गुड्डू अंसारी, दीपक साहू, मोहम्मद गुड्डू, मो अमानुल्लाह, मो बबलू, मो बबलू (कोयला), मुख्तार अंसारी, मुन्ना खान, वीरेंद्र उरांव उपस्थित थे। 

वहीं चंदवा की बैठक में सलाहकार समिति के मुख्य सलाहकार संतोष साहू, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, सहसचिव राजेश विश्वकर्मा, सह सचिव इरशाद उर्फ बब्लू सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,123