Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : क्रिसमस तक भयंकर सर्दी का अलर्ट जारी!

झारखंड : क्रिसमस तक भयंकर सर्दी का अलर्ट जारी!
विज्ञापन
  • झारखंड में ठंड ने मचाई हाय तोबा! शीतलहर से कांप रहे लोग

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लोगों का ठंड से हाल बेहाल हो गया है। सुबह और देर रात घना कोहरा छा रहा है, वहीं तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

कोहरे और बादलों  से दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के 14 जिलों में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इनमें रांची, गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। 

विभाग का कहना है कि यह स्थिति 22 दिसंबर तक बनी रह सकती है। कोहरे और बादलों की वजह से दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट देखी जा रही है और कई इलाकों में शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। ठंड का असर जानलेवा भी साबित हो रहा है। हजारीबाग में ठंड से दो लोगों की मौत की खबर है।

9 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

प्रदेश के पलामू सहित 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। रांची का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में सबसे अधिक ठंड रांची के कांके में महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,922