Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन से मिले पीवीएनएल के सीईओ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत सोरेन से मिले पीवीएनएल के सीईओ
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पीवीएनएल के सीईओ ने की शिष्टाचार भेंट, 800 मेगावाट की एक यूनिट से व्यवसायिक बिजली उत्पादन शुरू होने में राज्य सरकार से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार   
  • मुख्यमंत्री ने कहा - ऊर्जा क्षेत्र का विकास सरकार की  प्राथमिकता, बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुदृढ़ करने के लिए उठा रहे ठोस कदम  
  • मुख्यमंत्री ने पीवीएनएल के वरीय अधिकारियों कहा-  युवाओं के कौशल विकास के लिए करें ठोस पहल  

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीएनएल) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल, ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह एवं डीजीएम जे. महापात्र ने शिष्टाचार मुलाकात की। 

मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 5 नवंबर 2025 से पीवीएनएल के 800 मेगावाट की क्षमता वाली एक यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है। उन्होंने इस यूनिट के चालू होने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा हर स्तर पर मिले सहयोग का परिणाम है कि इस यूनिट से बिजली का व्यवसायिक उत्पादन  तय  समय पर शुरू हो सका है।  वहीं, इस यूनिट के चालू हो जाने से झारखंड अब बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड का भ्रमण करने के लिए भी आमंत्रित किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र सरकार की  प्राथमिकता में है। इस दिशा में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पीवीवीएनएल से कहा कि वह युवाओं के कौशल विकास के लिए भी ठोस पहल करे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,554