Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हटिया स्टेशन से दो नाबालिग कराये गये मुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हटिया स्टेशन से दो नाबालिग कराये गये मुक्त
विज्ञापन
  • आपरेशन आहट! हटिया स्टेशन पर आरपीएफ ने मानव तस्करी की कोशिश की नाकाम, दो नाबालिगों की बचायी जिंदगी

टीम एबीएन, रांची। रांची रेल मंडल अंतर्गत हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया है, जबकि एक संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद मुस्तफा अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

मानव तस्करी के खिलाफ आपरेशन आहट 

रांची रेल मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ मानव तस्करी के विरुद्ध लगातार सक्रिय अभियान चला रही है। इसी क्रम में 16 दिसंबर को आपरेशन आहट के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की एएचटीयू टीम एवं डीएनएफटी टीम, रांची मंडल द्वारा स्टेशन परिसर में सघन जांच की जा रही थी। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर वीआईपी गेट के पास दो नाबालिग बच्चियों के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में बच्चियों की उम्र क्रमश: 12 और 13 वर्ष पायी गयी।

दो बच्चियों को चेन्नई ले जा रहा था मानव तस्कर

जांच में सामने आया कि आरोपी उन्हें काम दिलाने के बहाने चेन्नई ले जा रहा था। आरोपी ने बच्चियों से घरेलू काम कराने के बदले प्रति माह 10 हजार रुपये दिलाने का लालच दिया था। साथ ही उसने बच्चियों की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन से व्हाट्सएप पर भेजी थीं और चेन्नई जाने के लिए टिकट भी खरीदे थे।

आरपीएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी मोहम्मद मुस्तफा अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आज एएचटीयू/ कोतवाली थाना, रांची में मामला दर्ज कर आरोपी को आगे की कानूनी कारर्वाई के लिए सौंप दिया गया है। बचाई गई दोनों नाबालिग बच्चियों को संरक्षण एवं देखभाल के लिए प्रेमाश्रय, रांची भेजा गया है। 

इस सफल अभियान में निरीक्षक रूपेश कुमार (आरपीएफ पोस्ट हटिया), महिला निरीक्षक एसआर कुजूर, उपनिरीक्षक सूरज राजबंशी, सुनीता तिर्की सहित स्टाफ पी पान, निधि, सुभालक्ष्मी स्वायन और रेनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरपीएफ ने आमजन से अपील की है कि मानव तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या पुलिस को दें, ताकि नाबालिगों को सुरक्षित बचाया जा सके।

विज्ञापन