Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : रेलवे स्टेशन पर 14 किलो गांजा बरामद, तीन अरेस्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : रेलवे स्टेशन पर 14 किलो गांजा बरामद, तीन अरेस्ट
विज्ञापन

आपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ को मिली बड़ी सफलता, रांची रेलवे स्टेशन पर 14 किलो गांजा बरामद; 3 गिरफ्तार 

टीम एबीएन, रांची। रांची रेलवे स्टेशन पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन नारकोस के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब सात लाख रुपये बतायी जा रही है।

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी ट्रेन संख्या 15027 के कोच एस-3 की गहन तलाशी ली गयी। जांच के दौरान तीन बैग संदिग्ध अवस्था में पाये गये, जिनके पास दो पुरुष और एक महिला बैठे हुए थे। 

जब आरपीएफ कर्मियों ने तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने बैग अपना होने की बात स्वीकार की, लेकिन बैग में रखे सामान के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। लगातार पूछताछ के बाद आखिरकार एक व्यक्ति ने बैग में गांजा होने की बात कबूल कर ली। इसके बाद आरपीएफ टीम ने तीनों संदिग्धों को उनके बैग सहित ट्रेन से उतार लिया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।  

प्लेटफॉर्म पर की गयी विस्तृत जांच में बैग से कुल 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मादक पदार्थ की पुष्टि के बाद आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आज आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामले को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

विज्ञापन