Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जिंगी पहुंच आजसू के केंद्रीय नेताओं ने दी कमल किशोर भगत को श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जिंगी पहुंच आजसू के केंद्रीय नेताओं ने दी कमल किशोर भगत को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
  • जिंगी पहुंचकर आजसू के केंद्रीय नेताओं ने कमल किशोर भगत को श्रद्धांजलि दी

एबीएन न्यूज नेटवर्क लोहरदगा। झारखंड आंदोलनकारी, पूर्व विधायक एवं आजसू के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व कमल किशोर भगत जी की चौथी पुण्यतिथि पर आज जिंगी, कुंडू स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके पश्चात देवशरण भगत एवं प्रवीण प्रभाकर ने लोहरदगा में स्व कमल किशोर भगत के आवास पर उनकी पत्नी नीरू शांति भगत की उपस्थिति में प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय नेताओं के साथ केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, बंटी यादव, सिद्धार्थ राय, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शाहदेव, मनोज महतो आदि उपस्थित रहे।

प्रवीण सिंह से मिले आजसू नेता

आजसू पार्टी मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर केन्द्रीय सचिव सुरज अग्रवाल ने पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह से मिलकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,703