Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड माटी कला बोर्ड का पुनर्गठन न होना कुम्हारों के साथ छलावा : झारखंड प्रजापति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड माटी कला बोर्ड का पुनर्गठन न होना कुम्हारों के साथ छलावा : झारखंड प्रजापति
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, रांची। रविवार को रांची के विधानसभा सभागार में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक सह पूर्व विधायक योगेश्वर महतो (बाटुल) ने किया। विषय प्रवेश एवं सदस्यता का ब्यौरा झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य सह प्रदेश सदस्यता प्रभारी ईश्वर चंद्र प्रजापति और संचालन झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद प्रजापति ने किया।विधानसभा के शीतकालीन सत्र में खिजरी विधायक राजेश कश्यप के उठाए गए प्रश्न झारखंड माटी कला बोर्ड पुनर्गठन के जवाब में प्रदेश के वित्त मंत्री व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड में माटी कला बोर्ड का कोई औचित्य नहीं है। इनके वक्तव्य का महासंघ आज प्रेस वार्ता कर पुरजोर विरोध करती है। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करती है कि कुम्हार जाति जो पूरे प्रदेश में 32 लाख की जनसंख्या है आज हासिये पर दिख रहा है। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री आप हम कुम्हारों की समस्या को देख झारखंड माटी कला बोर्ड का पुनर्गठन करने का कष्ट करेंगे, ताकि झारखंड प्रदेश में जो दूसरे प्रदेशों से मिट्टी से संबंधित सामान सैकड़ों करोड़ रुपये का अपने प्रदेश में प्रतिवर्ष आता है। यदि यहां के कुम्हार को सारी सुविधाएं दी जाए तो यहां के कुम्हार शिल्पकार लोगों को स्वरोजगार करने का मौका मिलेगा। इसके लिए आपको बोर्ड का गठन कर नई- नई तकनीक से ट्रेनिंग मुहैया कराने की आवश्यकता है। जिससे बाहर का सामान तो आने से रुकेगा ही, हमारा राज्य भी स्वालंबन की ओर बढ़ेगा जो आपके एजेंडे का मूल सार है। प्रदेश के आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ करने में सहायक होगा। प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने एवं सदस्यता को समय पर पूरा करने हेतु कुछ निर्णय लिया गया। प्रमुख निर्णय : (1) आगामी एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल को झारखंड माटी कला बोर्ड के गठन हेतु मांग पत्र देना। (2) 28 फरवरी तक सदस्यता समाप्त करना। (3) प्रदेश में सभी कार्य को संपादित करने हेतु एक कोर कमेटी बनाया गया। जिसमें मुख्य रुप से 14 सदस्य है जो इस प्रकार हैं... (1) महासंघ के संरक्षक सह पूर्व विधायक योगेश्वर महतो (बाटुल), बोकारो। (2) झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद प्रजापति, लोहरदगा। (3) झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य सह सदस्यता प्रभारी श्री ईश्वर चंद्र प्रजापति, बोकारो । (4) झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री राजेंद्र पंडित, गोड्डा। (5) झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री गंगाधर प्रजापति, जमशेदपुर। (6) झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री नीरज प्रजापति, रांची। (7) प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी श्री पप्पू पंडित, धनबाद। (8) उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सदस्यता प्रभारी श्री नरेंद्र कुमार प्रजापति, हजारीबाग। (9) उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सदस्यता सहप्रभारी श्री विक्रम महतो, बोकारो। (10) संथाल परगना प्रमंडल सह प्रभारी श्री लक्ष्मण पंडित दुमका। (11) पलामू प्रमंडल प्रभारी श्री तुलसी प्रजापति, पलामू। (12) पलामू प्रमंडल सदस्यता सह प्रभारी श्री विनोद प्रजापति, पलामू। (13) कोल्हान प्रमंडल सदस्यता सह प्रभारी श्री तेतर प्रजापति, जमशेदपुर। (14) दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल सदस्यता सह प्रभारीश्री पुना बेसरा, सिमडेगा। बैठक की समाप्ति के पहले महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राजेंद्र महतो की आत्मा की शांति के लिए सभी ने 1 मिनट का मौन धारण किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,040