Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

फूड सेफ्टी आफिसर का रिजल्ट 18 माह से लंबित, भ्रष्टाचार का चरमोत्कर्ष दर्शाता है : देवेंद्र नाथ महतो

फूड सेफ्टी आफिसर का रिजल्ट 18 माह से लंबित, भ्रष्टाचार का चरमोत्कर्ष दर्शाता है : देवेंद्र नाथ महतो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी फूड सेफ्टी आफिसर का रिजल्ट 18 माह से लंबित है। इसकी मांग को लेकर पूरे झारखंड के अभ्यर्थी जेपीएससी कार्यालय पहुंचे। अभ्यर्थियों के आंदोलन को जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो का समर्थन मिला। 

देवेंद्र नाथ महतो ने सचिव से वार्ता कर छात्रों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया, लेकिन जेपीएससी सचिव संदीप कुमार ने मुलाकात करने से इनकार कर दिया। आक्रोशित होकर देवेंद्र नाथ महतो छात्रों के साथ जेपीएससी कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गये और द्वार को घंटों जाम कर दिया। 

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। फूड सेफ्टी आफिसर का रिजल्ट 18 माह से जारी न करना भ्रष्टाचार के चरम पर पहुंच जाने का प्रमाण है। फूड सेफ्टी आफिसर रिजल्ट जारी होने तक अनिश्चितकालीन संघर्ष जारी रहेगा। छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि जेपीएससी झारखंड के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जेपीएससी ने 56 पदों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती (विज्ञापन संख्या 18/2023) के लिए आवेदन मांगे थे। 

परीक्षा 27 मई 2024 को संपन्न हुई, लेकिन 18 माह बीतने के बावजूद परिणाम घोषित नहीं किया गया न तो परिणाम की कोई सूचना दी गयी और न ही आगामी प्रक्रिया पर कोई स्पष्टता प्रदान की गयी। इससे अभ्यर्थी मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,890