Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : अरूण सिंह के निधन पर पत्रकार परिषद ने परिसदन में की शोक सभा

पलामू : अरूण सिंह के निधन पर पत्रकार परिषद ने परिसदन में की शोक सभा
विज्ञापन

पत्रकार अरूण सिंह के आकस्मिक निधन व पत्रकार केतन आनंद के चाचा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। परिसदन में बुधवार को पलामू पत्रकार परिषद के अध्यक्ष नीलकमल मेहरा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें छतरपुर अनुमंडल के पत्रकार अरूण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन हो जाने पर तथा वरिष्ठ पत्रकार केतन आनंद के चाचा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना किया गया। 

मौके पर नीरज कुमार ने पत्रकार अरूण सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक साफ छवि के सुलझे हुए पत्रकार थे। अपने पत्रकारिता जीवन में पत्रकारिता का दायित्व निर्वहन करते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर रूचि लिया करते थे। साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पुलिस प्रशासन या सिविल प्रशासन से मिलकर उनके हक व अधिकार दिलाने का काम करते थे। 

नीलकमल ने कहा कि इनकी कमी पत्रकारिता जगत को ही नहीं बल्कि छतरपुर अनुमंडलवासियों के साथ इनसे जुड़े हुए लोगों को कमी खलेगी। यह एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। कहा कि भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करे। 

हम सभी इस पत्रकार उनके परिजन के सुख दुख में सदैव खड़ा रहेंगे। मौके पर प्रभु दयाल तिवारी, अभिषेक पांडेय, करुणा करण, राजीव सिंह, श्रवण पांडेय, गजेंद्र कुमार समेत कई अन्य पत्रकार मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,802