Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संतोष जैन ने सद्गुरु कृपा अपना घर में ऊनी जैकेट का किया वितरण

संतोष जैन ने सद्गुरु कृपा अपना घर में ऊनी जैकेट का किया वितरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। संत शिरोमणि स्वामी श्री डॉ. सदानंद महाराज जी के पावन सान्निध्य में संचालित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट निरंतर सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार), श्रीकृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, पुंदाग, रांची में 17 दिसंबर को एक सराहनीय सेवा कार्य संपन्न हुआ। 

कड़ाके की ठंड को देखते हुए ब्लेयर अपार्टमेंट रांची निवासी समाजसेवी संतोष जैन द्वारा आश्रम में निवासरत निराश्रित, मंदबुद्धि, बेसहारा एवं दिनबंधु प्रभु जी की सेवा हेतु 51 पीस ऊनी जैकेट प्रदान किये गये। इस सेवा कार्य से आश्रम में रह रहे जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली तथा उनके चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। 

मौके पर संतोष जैन ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और ऐसे सेवा कार्यों से आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने आगे भी सेवा कार्यों में सहयोग देने की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ उपस्थित रहे। 

उन्होंने संतोष जैन के इस पुनीत योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। 

ट्रस्ट व अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि सद्गुरु कृपा अपना घर में निरंतर निराश्रित, असहाय एवं विशेष जरूरत वाले लोगों की सेवा की जाती है और समाज के सहयोग से यह सेवा अभियान और अधिक सशक्त बन रहा है। 

उन्होंने सभी दानदाताओं एवं समाजसेवियों से ट्रस्ट के सेवा कार्यों में आगे आने की अपील की। यह सेवा कार्य न केवल मानवीय संवेदना का प्रतीक है, बल्कि समाज को सेवा, करुणा और सहयोग का मार्ग भी दिखाता है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और सदगुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,940