Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिविल सेवा परीक्षा (11वीं-13वीं) बैच के सभी 342 प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

सिविल सेवा परीक्षा (11वीं-13वीं) बैच के सभी 342 प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन
  • योग से अधिकारी शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरूस्त होंगे : स्वामी मुक्तरथ

टीम एबीएन, रांची। सिविल सेवा परीक्षा (11वीं-13वीं) बैच के सभी 342 प्रशिक्षु डीएसपी, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को अपने एकेडमिक ट्रेनिंग के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य और मानशिक तंदुरुस्ती के लिये योग का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

झारखण्ड के ख्यातिप्राप्त योग गुरु संन्यासी मुक्तरथ जी इन अधिकारियों के एक-एक ग्रुप को योग प्रशिक्षण दे रहे हैं जिसमें खासतौर से आसन, प्राणायाम, शिथिलीकरण और ध्यान की क्रिया को बता रहे हैं। आज से प्रारंभ हुए योग सत्र में अधिकारियों को शांति मन्त्र,फिर शरीर को गर्म करने वाले अभ्यास, टीटीकेटी अभ्यास, हृदय में, नाड़ियों में प्राणिक प्रवाह के अभ्यास, भस्त्रिका प्राणायाम, नाड़ीशोधन प्राणायाम,भ्रामरी प्राणायाम और शिथिलीकरण को कराया गया। 

स्वामी मुक्तरथ जी ने कहा कि योग से शरीर में स्फूर्ति और दिमाग में शान्ति तथा एकाग्रता बढ़ जाती है। बहुत सारी बीमारियों को आने से रोक सकते हैं। दमा, मधुमेह, अर्थराइटिस और हाइपरटेंशन का समाधान स्वयं ही आप कर लेंगे। बिहार योग विद्यालय जो विश्व का लोकप्रिय योग संस्थान है उसके अनेकों शोध दुनियाँ को योग के तरफ आकर्षित किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,283