झारखंड
मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया मैनिफोल्ड प्लांट का उद्घाटन
ABN Bureau
•
09 Jan, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। डॉ रामेश्वर उरांव, माननीय मंत्री, योजना सह वित्त विभाग, वाणिज्यकर, खाद्य, आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंडरा में 25 बेड के लिए मैनिफोल्ड प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) भी किया गया। इस प्लांट के जरिये एक बार में 12 भरे हुए ऑक्सीजन सिलिंडर से अस्पताल में पाईपलाइन के जरिये ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है। उद्घाटन के मौके पर माननीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में झारखंड ने बेहतर कार्य किया। कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए देश में सबसे अच्छी व्यवस्था थी। इस जिले में पर्याप्त रूप से ऑक्सीजनयुक्त बेड हैं। जिले में उपायुक्त के नेतृत्व में अब तक सदर अस्पताल और चिरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएसए ऑक्सीजन प्लान्ट स्थापित किया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि प्लांट से बिजली चले जाने के बाद भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी जिससे मरीजों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। ऑक्सीजन प्लांट में जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है।जिले के अस्पतालों में कुल 179 बेड ऑक्सीजन पाइपलाइन से जोड़े गए हैं।जिससे जिला कोविड वेरिएन्ट के निदान के लिए तैयार है। डॉ उरांव ने लोगों से अपील की है कि नियमित रूप से मास्क पहनें। अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। कोविड गाइडलाइंस का पालन करते रहें। आज मैनिफोल्ड प्लांट के उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, डीडीसी अखौरी शशांक सिन्हा, एसडीओ अरविंद कुमार लाल, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध, उपाधीक्षक डॉ शम्भूनाथ चौधरी, डीटीओ अमित बेसरा, डीएसओ प्रवीण केरकेट्टा, डीडब्लूओ नारायण राम, एपिडेमियोलॉजिस्ट प्रशांत चौहान, बीडीओ रंजीत सिन्हा, सीओ दिनेश गुप्ता, एमओआईसी अनुपमा टोपनो, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, टू एंड हेल्थ केयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ सहाय व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन