Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : करंट लगने से पत्रकार की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : करंट लगने से पत्रकार की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू जिले के छतरपुर में मंगलवार को पत्रकार अरुण कुमार सिंह की बिजली का करंट लगने से दुखद मृत्यु हो गयी। यह हादसा उनके आवास पर हुआ। बाद में शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच, मेदिनीनगर में कराया गया। परिजनों के अनुसार, अरुण कुमार सिंह अपने घर की सफाई कर रहे थे। 

इसी दौरान झाड़ू-पोछा लगाते समय अचानक तेज करंट की चपेट में आ गये और नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वे बेहोश हो गये। परिजन उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर ले गये, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया। 

वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण कुमार सिंह अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गये हैं। पिछले वर्ष उन्होंने एक पुत्री का विवाह किया था, जबकि अन्य संतानों की शादी अभी शेष है। 

अरुण कुमार सिंह पिछले दो दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। उनके असामयिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। पत्रकारों के साथ-साथ समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं एवं कार्यकतार्ओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में पलामू के पत्रकार मौजूद रहे। इसके अलावा कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी पहुंचे और सभी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,968