Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हुसैनाबाद में खुला जय श्री कृष्णा स्वीट्स ढोसा पॉइंट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हुसैनाबाद में खुला जय श्री कृष्णा स्वीट्स ढोसा पॉइंट
विज्ञापन

हुसैनाबाद में जय श्री कृष्णा स्वीट्स ढोसा पॉइंट की उद्घाटन राजद के युवा नेता रवि यादव ने फीता काट कर किया 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। पलामू जिला के हुसैनाबाद शहर स्थित जेपी चौक के हैदरनगर मोड़ के पास जय श्री कृष्णा स्वीट्स ढोसा पॉइंट दुकान का उद्घाटन राजद के प्रदेश महासचिव रवि यादव ने फीता काटकर किया। यह जय श्री कृष्णा स्वीट्स की दूसरी शाखा है, जबकि पहली शाखा स्टेशन रोड में संचालित हो रही है। 

उद्घाटन के बाद राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने कहा की जय श्री कृष्णा स्वीट्स ने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनायी है। हुसैनाबाद में दूसरी शाखा खुलने से लोगों को बेहतर स्वाद और गुणवत्ता एक ही स्थान पर मिलेगी। स्थानीय व्यवसायों का आगे बढ़ना क्षेत्र के आर्थिक विकास का संकेत है। 

वहीं दुकान के प्रोपराइटर पवन चौधरी ने कहा कि ग्राहकों के सहयोग और विश्वास से आज दूसरी शाखा का शुभारंभ हो पाया है। हमारी प्राथमिकता है कि ग्राहकों को हमेशा शुद्धता, स्वच्छता और बेहतरीन स्वाद का ख्याल रखा गया है जिसे आगे भी बनाए रखा जायेगा। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोग, व्यवसायी, राजद कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,601