Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : तेज रफ्तार से एक की मौत, दो घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : तेज रफ्तार से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत...2 घायल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जरूआ गांव के पास बलेनो कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। 

भागने के क्रम में पेड़ में टक्करायी बलेनो 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जरूआ गांव के पास बलेनो गाड़ी चालक नाबालिक युवक ने एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार जमाल अंसारी और तमन्ना परवीन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाने के क्रम में तमन्ना परवीन की मौत रास्ते में ही हो गयी। 

दुर्घटना के बाद बलेनो चालक भागने के क्रम में एक पेड़ में टक्कर मार दी, जिसके कारण बलेनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,550