Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची प्रेस क्लब चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संजय सर्राफ ने दी बधाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची प्रेस क्लब चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संजय सर्राफ ने दी बधाई
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची प्रेस क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद पर शंभूनाथ चौधरी एवं सचिव पद पर अभिषेक सिन्हा की जीत पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव सहित सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

संजय सर्राफ ने सबों को बधाई देते हुए कहा कि रांची प्रेस क्लब राज्य के पत्रकारों का एक सशक्त और प्रतिष्ठित मंच है, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि शंभूनाथ चौधरी एवं अभिषेक सिन्हा के नेतृत्व में प्रेस क्लब नयी ऊंचाइयों को छुएगा और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा पेशेवर विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा। 

उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज को यह अपेक्षा है कि वे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देंगे। साथ ही पत्रकारों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठायेंगे। संजय सर्राफ ने सभी विजयी प्रत्याशियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रेस क्लब को और अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं जनहितकारी संस्था बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया और समाज के बीच सेतु का कार्य करने में प्रेस क्लब की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नयी कार्यकारिणी से यह उम्मीद है कि वह पत्रकारों की एकता बनाए रखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनायेगी। 

संजय सर्राफ ने पुन: सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व रांची प्रेस क्लब के लिए सकारात्मक परिवर्तन और नयी उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,934