Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : गैस रिसाव से बुजुर्ग महिला बेहोश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : गैस रिसाव से बुजुर्ग महिला बेहोश
विज्ञापन
  • जिला प्रशासन व BCCL की टीम सक्रिय; केंदुआडीह में दहशत का माहौल

एबीएन न्यूज नेटवर्क धनबाद। कोयलांचल धनबाद जिले के केंदुआडीह क्षेत्र में जमीन के नीचे से जहरीली गैस के रिसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। गैस रिसाव के कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रविवार सुबह गैस के प्रभाव से एक बुजुर्ग महिला अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बेहोश महिला का नाम मुनिया देवी बताया गया है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत पर निगरानी रखी जा रही है।

गौरतलब है कि केंदुआडीह इलाके में जहरीली गैस रिसाव की वजह से अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग सांस लेने में तकलीफ, चक्कर और अन्य बीमारियों से पीड़ित हो चुके हैं। 

लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और बीसीसीएल की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है।

ग्रामीण प्रशासन के इस प्रस्ताव से सहमत नहीं

इसके साथ ही प्रशासन ने केंदुआडीह के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वासित करने के लिए वैकल्पिक जमीन भी चिन्हित की है। हालांकि, स्थानीय ग्रामीण प्रशासन के इस प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। 

ग्रामीणों का कहना है कि चिन्हित स्थान शहर से काफी दूर है और वहां रोजगार के कोई साधन उपलब्ध नहीं हैं। उनका आरोप है कि वे पीढ़ियों से इसी क्षेत्र में रहकर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं और अचानक विस्थापन से उनका जीवन प्रभावित होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,492