Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जुरा : रांची-गुमला रोड पर एक्सीडेंट में प्राचार्य की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जुरा : रांची-गुमला रोड पर एक्सीडेंट में प्राचार्य की मौत
विज्ञापन

रांची-गुमला रोड पर सड़क हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत, आक्रोशित भीड़ ने फूंका वाहन 

टीम एबीएन, रांची। गुमला मुख्य मार्ग पर जुरा के पास बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी। इस घटना में सकरौली स्कूल के स्कूल प्रिंसिपल प्रेम कुजूर की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। 

स्कूल प्रिंसिपल की मौके पर हुई मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक प्रेम कुजूर अपनी बाइक से जा रहे थे कि इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक प्रेम कुजूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गये और बवाल काटा। शिक्षक की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने बोलेरो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और रांची-गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम हटा लिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 126,851