Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : जमीन से टकराने के बाद इंडिगो विमान क्षतिग्रस्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : जमीन से टकराने के बाद इंडिगो विमान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा, 56 यात्री थे सवार 

टीम एबीएन, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब भुवनेश्वर से रांची आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान विमान क्षतिग्रस्त भी हो गया। 

विमान में 56 यात्री सवार थे 

जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर से रांची आ रहे इंडिगो एयरलाइंस का विमान (संख्या 6ई-7361) अपने निर्धारित समय शाम 7.55 बजे की जगह 8.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा, लेकिन विमान को तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी। 

इस दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिसके बाद विमान क्षतिग्रस्त हो गया। विमान में 56 यात्री सवार थे। सभी 56 यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आयी हैं। 

लैंडिंग के दौरान जोरदार झटका लगा 

बताया जा रहा है कि लैंडिंग के समय अचानक आयी तकनीकी समस्या के कारण विमान को तेज झटके के साथ रनवे पर उतारा गया। इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गयी, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान को नियंत्रित कर एप्रन पर सुरक्षित रोक दिया गया। वहीं, घटना के बाद यात्रियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान जोरदार झटका लगा, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,351