एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि राम अवतार आउटसोर्सिंग के द्वारा ओबी डंप के दौरान भरी मात्रा ने उड़ रहे धूल ओर फैल रहे प्रदूषण से लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने लिखा कि कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग ने लोयाबाद 5 नंबर में ओबी डंप किया जा रहा है, जिससे ओबी डंप के दौरान भरी मात्रा की धूल उड़ रहा है।
जिससे खुले हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। खुली हवा ने सांस लेना में भी मुश्किल हो रहा है। लोग सांस फेफड़े सहित अन्य कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लेकिन फिर भी नहीं रूक रहा है आउटसोर्सिंग कंपनी का ओबी डंप। ओबी डंप के दौरान जो गाड़ियां रोड क्रॉसिंग करते हुए ओबी डंप करने लोयाबाद 5 नंबर जाते वो ओबी ओवरलोड गाड़ियां रहते हैं। जिससे कभी भी बड़ा दुर्घटना घट सकता है।
कुछ दिन पहले ही ओवरलोड ओबी रहने के कारण ओबी डंप के दौरान भारत बेंज ट्रिपल गाड़ी रेम से पीछे का चक्का नीचे धसने से आधा लटक गया था और जो गाड़ियां ओवरलोड ओबी लेकर ओबी डंप करने जाते हैं वह रोड क्रॉसिंग करके लोयाबाद 5 नंबर डंप करने जाते हैं लेकिन रोड पर किसी भी प्रकार की सुविधाएं नहीं दी गयी है जिससे आने-जाने वाले लोगों को भी काफी खतरा मंडरा रहा है क्योंकि किसी भी प्रकार का सुविधाएं नहीं दिया गया है।
राम अवतार आउटसोर्सिंग जहां अपना ओबी को डंप करता है उसकी ऊंचाई बहुत ज्यादा हो चुकी है लेकिन फिर भी ओबी डंप किया जा रहा है। नियमों को ताख पर रख काम किया जा रहा है, जिससे एक बड़ा दुर्घटना को आमंत्रित किया जा रहा है। अगर समय रहते इसपर रोक नहीं लगायी गयी, तो ऐसे ही ओबी डंप होते रहेगा और धूल और प्रदूषण से लोग ग्रसित होते रहेंगे।