एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। सतगावां प्रखंड संदेहास्पद स्थिति में एक बिरहोर की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक बिरहोर जितेंद्र बिरहोर (32) पिता पुना बिरहोर पंचायत अंबाबाद ग्राम खवासडीह निवासी के रूप में पहचान की गयी है।
मौत के मामले को लेकर बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाइक ने बताया कि मृतक सुबह उठकर शौच के लिए निकाला था। इसी बीच एकाएक तबीयत खराब होने के बाद उल्टी करना प्रारंभ कर दिया घर आने पर अचानक उसकी मौत हो गयी।
बीडीओ ने बताया कि वह सरकार से मिले आवास में रहता था। घर की स्थिति में देखा जाये तो पुराना कंबल उसके पास मौजूद था। अलाव की व्यवस्था घर में थी। जब तक प्रशासन की टीम स्थल पर पहुंची, परिजनों ने उसकस अंतिम संस्कार कर दिया। मृत्यु का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन ने परिजनों की फिलहाल आर्थिक सहायता की है। अनाज की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गयी है। साथ ही पारिवारिक लाभ के लिए कागजात तैयार की जा रही है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र व दो पुत्री को छोड़ गया है। फिलहाल मृतक की पत्नी 2 महीने की गोद में रखकर बिलख रही थी।
परिजनों ने बताया कि मृतक को कई दिनों से खांसी का शिकायत था और बुखार भी लग रही थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग क्या कर रहा था। बिरहोर परिवार को सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया क्यों नहीं हो सकती। आर्थिक स्थिति दयनीय रहने के कारण समुचित इलाज नहीं करवा पा रहा था।