Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 266
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में चल रही तीखी नोंक-झोंक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में चल रही तीखी नोंक-झोंक
विज्ञापन

क्या हुआ तेरा वादा... झारखंड विधानसभा के अंतिम दिन सत्ता पक्ष-विपक्ष में तीखी नोकझोंक 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सदन के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आये। दोनों ओर से एक-दूसरे को वादाखिलाफी की याद दिलायी गयी और माहौल कुछ देर के लिए गर्म हो गया। 

वादा तेरा वादा कहां गया वादा? 

सत्ता पक्ष हो या विपक्ष-सबकी जुबान पर एक ही सवाल था: वादा तेरा वादा कहां गया वादा? सत्ता पक्ष की ओर से कांग्रेस विधायक जहां सुरेश पासवान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावों के दौरान कई बड़े-बड़े दावे किये थे, लेकिन उन वादों का क्या हुआ? 

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा खातों में पैसा भेजने के ऐलान का उल्लेख करते हुए पूछा कि कहां गया उनका वादा? पासवान ने कहा कि विपक्ष राज्य सरकार पर सवाल उठाने से पहले केंद्र की वादाखिलाफी पर जवाब दे। उधर, विपक्ष की ओर से भाजपा विधायक नीरा यादव भी कम आक्रामक नहीं दिखीं। 

उन्होंने कहा कि केंद्र पर आरोप लगाने से पहले सत्ता पक्ष को राज्य में किए गए अपने वादों पर ध्यान देना चाहिए। नीरा यादव ने पलटवार किया- अब झारखंड में रहते हैं तो झारखंड की बात करिये। राज्य सरकार ने जो वादे किये थे, उनका क्या हुआ? 

उन्होंने कहा कि जनता हर मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहती है और केंद्र का बहाना बनाकर राज्य की नाकामियों को छिपाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन