Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हिंदपीढ़ी : दो गुटों की मारपीट में निकला हथियार बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हिंदपीढ़ी : दो गुटों की मारपीट में निकला हथियार बरामद
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, रांची। हिंदपीढ़ी के लाह फैक्ट्री रोड में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुट में शामिल युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक गुट के रेहान नामक युवक को गंभीर चोट लगी है। आनन-फानन में उसे अंजुमन से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को एक हथियार भी मिला है। मामले में रेहान और शम्सी ने एक-दूसरे के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शम्सी का आरोप है कि रेहान लाह फैक्ट्री रोड में हथियार लहरा रहा था। साथ ही लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी वजह से उसके साथियों ने उसे पीटा। स्थानीय लोगों ने रेहान से हथियार छीना और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, रेहान का आरोप है कि शम्सी और उसके साथियों ने बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट की। उसके पास किसी तरह का हथियार नहीं था। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,238