Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची जिला बार एसोसिएशन ने पहली बार सदस्यों को डायरी के साथ 12 पन्नों वाला कैलेंडर कर रहा वितरित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची जिला बार एसोसिएशन ने पहली बार सदस्यों को डायरी के साथ 12 पन्नों वाला कैलेंडर कर रहा वितरित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला बार एसोसिएशन ने अपने इतिहास में पहली बार एक नई पहल करते हुए सदस्यों के बीच डायरी के साथ 12 पृष्ठों वाला आकर्षक कैलेंडर वितरित करना शुरू किया है। इस निर्णय को हाल ही में हुई आरडीबीए की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गयी थी। 

इस अनोखी पहल की शुरुआत होने से सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। आरडीबीए के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने बताया कि डायरी और कैलेंडर का वितरण बुधवार से प्रारंभ कर दिया गया है। पहले दिन लगभग 400 अधिवक्ताओं को दिया गया। 

3000 से अधिक अधिवक्ता इसका लाभ उठा सकेंगे। अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डायरी के साथ विस्तृत कैलेंडर तैयार किया गया है। कैलेंडर में बार की महत्वपूर्ण गतिविधियों, अदालतों के अवकाश, न्यायिक कार्यक्रमों और अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण तिथियों का सुव्यवस्थित संकलन किया गया है, जिससे सदस्यों को अपने पेशेवर कार्यों की योजना बनाने में सहूलियत होगी। 

डायरी भी आधुनिक प्रारूप में तैयार की गयी है, जिसमें केस नोट्स, दैनिक कार्य विवरण और संपर्क सूचियों के लिए अलग-अलग पृष्ठ उपलब्ध कराये गये हैं। बार सदस्यों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहली बार उपयोगी और व्यावहारिक सामग्री एक साथ उपलब्ध कराना आरडीबीए की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। 

अधिवक्ताओं का मानना है कि इस तरह की व्यवस्था पेशेवर कार्यों में बेहद सहायक साबित होगी। आरडीबीए ने संकेत दिया है कि आने वाले वर्षों में भी इस तरह की सुविधाओं को और विस्तृत किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,796