Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 43
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : डीसी ने की कई महत्वपूर्ण बैठकें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : डीसी ने की कई महत्वपूर्ण बैठकें
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में सोमवार को उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में भू-अर्जन और सड़क निर्माण परियोजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गयी। समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में एनएच-75, फोरलेन, आरओआर, आरओबी और सरकार की अन्य सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। 

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान की समीक्षा 

बैठक में डीसी ने एचएआई की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, एलपीसी निर्गमन, मुआवजा भुगतान, और लंबित फाइलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी संबंधित सीओ और भू-अर्जन पदाधिकारी आपस में लगातार संपर्क में रहें और रैयतों की शिकायतों के निराकरण में तत्परता दिखायें। 

उन्होंने पाया कि कुछ मामले संबंधित एजेंसियों के स्तर पर लंबित हैं। इस पर डीसी ने एजेंसियों को पेपरवर्क मजबूत रखने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

कोल माइंस प्रतिनिधियों संग बैठक 

भू-अर्जन बैठक के बाद डीसी ने जिले में संचालित कोल माइंस के प्रतिनिधियों के साथ अलग बैठक की। इस दौरान उन्होंने माइंस से संबंधित विभिन्न ग्रिवांसेज की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अंचल अधिकारियों से बातचीत कर इनके समाधान का निर्देश दिया। 

डीसी ने त्रिमूला माइंस के लंबित लैंड शेड्यूल कार्य को 10 दिनों के भीतर पूरा करने का आदेश दिया। इसके लिए संबंधित सीओ को आवश्यक सहयोग देने को कहा गया। बैठक में कई माइंस प्रतिनिधियों ने एक्सप्लोसिव हेतु एनओसी की समस्या भी उठायी, जिस पर डीसी ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। जीएम जेजेलैंड के एनओसी मुद्दे पर भी चर्चा की गयी।

विज्ञापन